हरदोई: SP अशोक कुमार मीणा ने जनसुनवाई में सुनीं फरियाद, शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

हरदोईलक्ष्मीकान्त पाठक | वेब वार्ता 

हरदोई जिले में पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।

SP मीणा ने प्रत्येक शिकायत पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और मामलों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” फरियादियों को आश्वासन दिया गया कि उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

यह जनसुनवाई पुलिस-जनता संबंधों को मजबूत करने और शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में एक सराहनीय पहल है। SP मीणा की यह सक्रियता से जिले में कानून-व्यवस्था और जनविश्वास को नई मजबूती मिलेगी।

हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें

ये भी पढ़ें: इंदौर जल संकट और पत्रकार से अभद्रता: सवालों पर सत्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles