हरदोई की बेटी प्रियंका सिंह का सेना ने किया सम्मान: कैंसर पीड़ितों के लिए रक्तदान बनी पहचान, AWWA एप्रिसिएशन अवार्ड से नवाजी गईं

हरदोई, लक्ष्मीकांत पाठक | वेब वार्ता 

हरदोई जनपद की बेटी प्रियंका सिंह ने अपनी निस्वार्थ समाज सेवा से न केवल सेना का दिल जीता है, बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित गरिमामय समारोह में थल सेना नारी कल्याण संस्था (AWWA), सेना प्रशिक्षण कमान द्वारा प्रियंका सिंह को ‘रिजनल प्रेजिडेंट AWWA एप्रिसिएशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। संस्था की रीजनल प्रेसिडेंट रानी शर्मा और लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।

प्रियंका के पति भारतीय सेना में तैनात होकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, वहीं प्रियंका देश के भीतर नागरिकों के जीवन बचाने में जुटी हैं। वर्ष 2019 से समाज सेवा में समर्पित प्रियंका विशेष रूप से ब्लड कैंसर, थैलीसीमिया और गंभीर एनीमिया से जूझ रहे मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बनी हुई हैं। अब तक हरदोई और लखनऊ में 2000 से अधिक लोगों की प्रत्यक्ष मदद की है और लगभग 1500 बच्चों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराकर नया जीवन दिया है।

प्रियंका स्वयं नियमित रक्तदाता हैं और अन्य महिलाओं-पुरुषों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित कर रही हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रियंका ने कहा, “यह अवार्ड मेरे हिम्मत और हौसले को और बढ़ाएगा। समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है।”

हरदोई वासियों ने प्रियंका की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने साबित कर दिया कि यदि मन में सेवा का भाव हो, तो एक व्यक्ति हजारों जिंदगियों में बदलाव ला सकता है।

प्रियंका की यह सफलता महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा की मिसाल है। सेना नारी कल्याण संस्था का यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जज्बे की मान्यता है।

हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें

ये भी पढ़ें: हरदोई: चकबंदी विवाद में युवक की आत्महत्या, उपसंचालक चकबंदी और बंदोबस्त अधिकारी समेत 8 के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles