डीएम अनुनय झा ने सुनी 96 शिकायतें, पेंशन व आर्थिक सहायता से लाभान्वित हुए पात्र

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। कलेक्ट्रेट कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजनमानस की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए।

मुख्य निर्णय और लाभार्थी सहायता:

  • वृद्धावस्था पेंशन हेतु पात्र लोगों का पंजीकरण किया गया।

  • 2 निराश्रित महिला पेंशन और 1 दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की गई।

  • एक लाभार्थी को दिव्यांग प्रमाण पत्र और रोजगार हेतु 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

  • मौके पर ही 70 वर्ष से अधिक आयु के दो बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

  • दो बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिलाया गया।

डीएम के निर्देश:

  • उप जिलाधिकारियों को बैनामा व दाखिल-खारिज संबंधी वादों का निस्तारण तय समय पर करने को कहा।

  • भूमि विवाद के स्थायी समाधान हेतु थाकबंदी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

  • चकरोड कब्जों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाए।

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जाए और प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।

जन सुनवाई में नगर मजिस्ट्रेट सुशील कुमार त्रिवेदी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles