हरदोई डीएम मंगला प्रसाद ने ईवीएम वेअर हाउस का किया निरीक्षण

लक्ष्मीकांत पाठक

हरदोई (वेबवार्ता)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ वेयर हाउस को देखा। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के जिम्मेदारों को कार्यालय में साफ सफाई के निर्देश दिए। निर्वाचन कार्यालय के परिसर में बड़ी संख्या में बाईक खड़ी देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए वाहनों को तत्काल वहाँ से हटाकर पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles