आर्य समाज के नशा मुक्ति अभियान में आहुतियां डालकर नशा शराब छोड़ने का लिया संकल्प

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। आर्य समाज के आहवान पर जहांगीरपुरी दिल्ली में महर्षि दयानंद की 201वीं जन्म शताब्दी पर ‘विशाल महायज्ञ’ का आयोजन हुआ। जिसमें दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य ने हजारों नर नारियों को गुटखा शराब नशों को छोड़ने का दिलाया संकल्प, जे.जे. कॉलोनीयों की महिलाओं, बच्चों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर जीवन में बुराइयां दूर करने का व्रत लिया। विशाल यज्ञ कार्यक्रम में सभा प्रधान धर्मपाल आर्य, आर्य केंद्रीय सभा दिल्ली के प्रमुख सुरेंद्र रैली, महासचिव सतीश चड्ढा, प्रो. प्रतिभा, जोगिंदर खट्टर, सुरेंद्र वैदिक ने सामाजिक उन्नति के ओजस्वी विचार रखें। यहां विधायक राजकुमार भाटिया ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयाग महाकुंभ तीर्थ यात्रियों के अकस्मात निधन पर दुख व्यक्त करते हुए महायज्ञ में भाग लिया तथा आत्मिक शांति प्रार्थना यज्ञ में 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। जे.जे. कॉलोनी की आर्य महिलाओं ने तीन माह में यज्ञ अभियान चलाकर हजारों युवाओं को चारित्रिक उन्नति व समाज निर्माण कार्यों से जोड़ा। जहांगीरपुरी आर्य समाज प्रधान अरविंद आर्य, सचिव राम भरोसे, विकास आर्य, बृहस्पति आर्य, महामंत्री आर्य वीर दल, दिल्ली आचार्य शिवा शास्त्री, आचार्य सत्यप्रिय, राजू आर्य, चंद्र विजय, श्रीमती सुमन, सैकड़ो आर्य वीर दल कार्यकर्ताओं के योगदान से महायज्ञ सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles