शाहजहांपुर : आंधी में महिला के ऊपर ईट गिरने से मौत

शाहजहांपुर, राम निवास शर्मा (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आई तेज आंधी में फसल उठा रही एक महिला के ऊपर ईट गिरने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

उप जिलाधिकारी दुर्गेश यादव ने शनिवार को बताया की थाना जलालाबाद अंतर्गत अमापुर अमेला गांव में रहने वाली संगीता (40) अपने पति के साथ टीन के नीचे सरसों की फसल को बोरों में भर रही थी इसी बीच तेज आंधी आ गई जिसके चलते उनकी टीन उड़ गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद टीन के ऊपर रखी ईंटें महिला के ऊपर गिर जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना पर तत्काल ही नायब तहसीलदार व पुलिस मौके पर पहुंची।

यादव ने बताया की महिला की मौत होने पर दैवीय आपदा के तहत नियमानुसार मिलने वाली धनराशि उसे दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles