राई विधायक एवं पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने दिल्ली विधान चुनाव में प्रचार किया

सोनीपत राई, रजनीकांत चौधरी, (वेबवार्ता)। राई हलके से विधायक एवं पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने दिल्ली विधान चुनाव में मित्राऊ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नीलम का चुनाव प्रचार किया। विधायक कृष्णा गहलावत ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि दिल्ली में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा की नीतियों से देश की जनता खुशहाल कहा कि अपने 10 साल से अधिक कार्यकाल सत्ता सुख भोगने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना हिसाब देने की बजाय जनता को मूर्ख बनाकर सत्ता सुख पाने के लिए गलत हथकंडे अपना रहे हैं।अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की माटी के प्रति अपने फर्ज को भूल कर ओछी मानसिकता दिखाई है, अब दिल्ली की जनता के सामने है। आगामी 5 फरवरी को दिल्ली की जनता इस मूर्ख तंत्र से निजात पाकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को अपने कामों का हिसाब दिया था और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में भाजपा सरकार के 10 साल का हिसाब दिया, जिसपर भरोसा जताता हुए केंद्र और प्रदेश की जनता ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया। लेकिन दिल्ली में 10 साल सत्ता सुख भोगने के बाद अरविंद केजरीवाल विकास की बात नहीं कर रहे, क्योंकि उन्होंने न केवल दिल्ली के विकास की राह में बाधा उत्पन्न की है, बल्कि केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को दिल्ली की जनता तक पहुंचने से रोका है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता की बात करके दिल्ली को मूर्ख बना रहे केजरीवाल ने सीएजी की रिपोर्ट विधानसभा पटल पर नहीं रखने दी और अदालत को कहना पड़ा कि दिल्ली की आप-दा सरकार की ईमानदारी पर संदेह हो रहा है। ऐसा इसलिए किया गया कि दिल्ली की जनता को शराब घोटाले से हुए नुकसान, शीशमहल बनाने से हुए नुकसान जैसे 14 गम्भीर मामलों में आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार जनता के सामने आता और वो मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहते।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार आप-दा को माफ नहीं करेगी, बल्कि साफ करेगी, क्योंकि उन्होंने अपने घमंड के बूते पर दिल्ली को विकास के मामले में गर्त में पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की जनता को प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का डबल फायदा देना चाहते हैं और इस बार दिल्ली की जनता भाजपा को बड़े अंतर से जिताकर केजरीवाल के घमंड को तोड़ने का काम करेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद थे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img