Wednesday, February 25, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

गुरुग्राम में पुलिसकर्मियों ने परिवार संग खेली फूलों की होली

गुरुग्राम, (वेब वार्ता)। जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन ने गुरुग्राम के विभिन्न थानों, पुलिस कार्यालय से आए हुए अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ फूलों की होली खेली। सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन ने सभी गुरुग्राम वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली एक सद्भावना, प्यार तथा मिलन का त्यौहार है। इस त्यौहार को आपसी भाईचारा कायम रखते हुए सद्भावना पूर्ण रूप से मनाएं तथा किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी ना करें। गुरुग्राम पुलिस द्वारा होली के इस पावन पर्व को सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के लिए विशेष डयूटियां लगाई गई है।

विकास कुमार अरोड़ा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर्व भाईचारे व प्रेम को दर्शाता है। इसलिए इस पर्व की गरिमा व सौहार्द को कायम रखते हुए प्रेम के साथ मनाएं। किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी व उपद्रव ना करें। किसी भी प्रकार से ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द, धार्मिक, सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। सभी होली के पावन पर्व की गरिमा को कायम रखते हुए होली का पर्व मनाएं।

पुलिस आयुक्त ने हुड़दंगबाजी व उपद्रव करने वालों तथा असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रेम व आपसी भाईचारे के इस त्यौहार की आड़ में कोई भी किसी भी तरह से कानून व्यवस्था, शान्ति, आपसी सौहार्द व भाईचारे को बिगाडऩे का कार्य करता है तो गुरुग्राम पुलिस द्वारा उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए विशेष ड्यूटियां लगाई गई है। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में नही बक्शा जाएगा, जो आपसी भाईचारे, सौहार्द, शान्ति व कानून व्यवस्था को बिगाडऩे का कार्य करेगा। इसलिए सभी प्रेम के साथ होली पर्व मनाएं। गुरुग्राम पुलिस आपकी सुरक्षा व सेवा में सदैव 24गुणा7 तत्पर है। होली मिलन के इस समारोह में डॉ. अर्पित जैन पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सहित करण गोयल पुलिस उपायुक्त पश्चिम, सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रबंधक व अन्य अधिकारी/कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img