हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या के मिल्कीपुर विधान सभा के उपचुनाव में रविवार को हरदोई से पुलिस बल रवाना किया गया। इससे पूर्व पुलिस लाइन सभागार में एएसपी ने ड्यूटी पर जाने वाले पुलिस बल की ब्रीफिंग करते हुए कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। उसके बाद हरी झंडी दिखाकर पुलिस बल को चुनाव ड्यूटी क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। आपको बता दें उत्तर प्रदेश के दस विधान सभा के उपचुनाव नवंबर माह में होने थे, लेकिन हाई कोर्ट में अयोध्या की मिल्कीपुर विधान सभा का विवाद लंबित होने की वजह से नौ विधान सभाओं में उपचुनाव नवंबर में संपन्न हो गए वही मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए रविवार को हरदोई से पुलिस बल को एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस बल को रवाना किया। इसके पूर्व पुलिस लाइन के स्वर्ण जयंती सभागार में पुलिस बल को एएसपी श्री सिंह ने पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए निष्पक्ष मतदान में अपनी भूमिका निभाने का पाठ पढ़ाया।
राज्यमिल्कीपुर विधानसभा चुनाव के लिए हरदोई से पुलिस...
मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव के लिए हरदोई से पुलिस बल हुआ रवाना
0
294

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



