नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। उपाध्याय ब्लाक शकरपुर में मदर डेयरी रोड पर कूड़े के अंबार लग गए हैं यह कहना है अशोक शर्मा सचिव कन्फडरेशन ऑफ एनसीआर आरडब्ल्यूए (ईस्ट दिल्ली चैप्टर) का। अशोक शर्मा कहते हैं कि हाल ही में उक्त जगह पर बिलकुल साफ़ सुथरा क्षेत्र बन गया था। किन्तु इस स्थान पर फिर से गंदगी के ढेर लग गए हैं। जिससे की स्थानीय निवासियों का जीना दुस्वार हो गया है तथा दुकानदारों का भी इस स्थान पर अब व्यापार करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस जगह से कूड़े को पास ही स्थित पार्क के सामने डस्टबिन रखकर कियाजा सकता है। किन्तु स्थानीय शासन को जिद है कि डस्टबिन पब्लिक के घरों और दुकानों के सामने ही रखी जाए। जहां पर यह कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है उस जगह के नजदीक ही बहुत से परिवार निवास करते हैं तथा एक बीमार व्यक्ति भी रहते हैं जिनके लिए साफ़ सफाई बेहद आवश्यक है। अशोक शर्मा नें शासन से गुहार लगाई है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस कूड़े के ढेर को यहां से हटाने की कृपा करें।
शकरपुर में लगे कूड़े के अंबार : अशोक शर्मा







