एकात्म मानव दर्शन एवं राष्ट्र वाद , स्वदेशी जागरण की परिकल्पना देने वाले थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : विनय जायसवाल

कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया की पण्डित दीनदयाल जी ने एकात्म मानव दर्शन, राष्ट्रवाद, आंतरिक लोकतंत्र व स्वदेशी जागरण की परिकल्पना देने वाले पण्डित जी ने भाजपा की जड़ों को सींचा है। कालांतर में उनके द्वारा लगाए गये पौधे ने करोड़ों कार्यकर्ताओं से युक्त भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल किया है। वर्तमान युग मे पीएम मोदी और सीएम योगी को पण्डित उपाध्याय का नवरूप बताते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों राष्ट्रसन्तों के भाजपा रूपी विशाल वृक्ष का पूरे देश मे विस्तार कर अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने में महती भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल सेक्टर संयोजक राजेश तिवारी देवेश मिश्रा बुथ अध्यक्ष संदीप जायसवाल रामचंद्र वर्मा शक्ति केंद संयोजक सतीश महादेव भास्कर पाठक ब्रजेश शर्मा रामु पाण्डेय मानस मिश्रा अशोक जायसवाल श्याम टिबड़ेवाल अभय तिवारी मनीष सिंह पिंटू साह संतोष चौहान मदन चौधरी घनश्याम गुप्ता रविंद्र साह बबलू शर्मा गोरख गुप्ता आदर्श जायसवाल देवेंद्र तिवारी सोनु मिश्रा केदार मद्धेशिया अरुण सिंह विनय मद्धेशिया अनूप गौड़ गोलू मद्धेशिया भोलू यादव संतोष यादव सहित सभी देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles