समाज के हर वर्ग को उसकी न्यायोचित हिस्सेदारी देना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता : सतपाल ब्रह्मचारी

- Advertisement -

राई, (सोनीपत) 10 मई (रजनीकांत चौधरी)। सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने शुक्रवार को गोहाना विधानसभा के दो दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत की और जन संपर्क अभियान चलाकर वोटों की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने जुआं,माहरा,सिटावली, सरगथल,चिटाना गांवों समेत विभिन्न कालोनियों में जनसभाओं को सम्भोदित किया। इस दौरान हल्के के विधायक जगबीर मलिक सहित सभी स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्त्ता उनके साथ मौजूद रहे।

सतपाल ब्रह्मचारी ने गोहाना शहर में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में हिस्सा लिया और भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि श्री हरि विष्णु जी के छठे अवतार, धर्म औऱ न्याय की स्थापना करने वाले, चिरंजीवी, भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आज वो उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे है। भगवान परशुराम का जीवन सत्य और धर्म के रास्ते पर चलकर, अन्याय के खिलाफ संघर्ष और विजय पाने का प्रतीक है। भगवान परशुराम का जीवन तप,त्याग ,तपस्या और वीरता का अनुकरणीय उदाहरण है।भगवान परशुराम का आशीर्वाद सभी प्रदेश वासियों पर बना रहे ऐसी वो कामना करते हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी ने समाज के हर वर्ग के साथ न्याय करने के लिए न्याय पत्र जारी किया है।कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर देश के युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाया जाएगा, 30 लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा, सरकारी परीक्षाओं और सरकारी पदों के लिए आवेदन शुल्क समाप्त किया जाएगा। पहली नौकरी पक्की गारंटी क़ानून लागू किया जाएगा। वहीं मातृशक्ति के लिए महालक्ष्मी योजना लागू की जाएगी, जिसमे हर ज़रूरत मंद परिवार की सबसे बड़ी बुजुर्ग महिला को सालाना 1 लाख ₹ की राशि भेजी जाएगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की 50 प्रतिशत नौकरियाँ आरक्षित की जाएगी। किसान न्याय को सुनिश्चित करने के लिए सरकार बनते ही किसानों को हर फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा।

इस दौरान गोहाना विधायक जगबीर मलिक ने भी कार्यक्रमों में शिरकत की और हल्के वासियों से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के लिए वोटों की अपील की। जगबीर मलिक ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से दुःखी प्रदेश की जनता इन लोकसभा चुनावों में भाजपा को सबक़ सिखाने का काम करेगी और सभी विधानसभा क्षेत्रों से सतपाल ब्रह्मचारी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने बताया कि वो शनिवार को लोकसभा के जुलाना और सफ़ीदों विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन की अपील करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img