प्रदेश में यौन शोषण की घटनाएं रोकने में मुख्यमंत्री पुरी तरह नाकाम : आरिफ मसूद

- Advertisement -

-प्रदेश में बढ़ती यौन शोषण की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव

भोपाल, 26 सितंबर (इरशान सईद)। प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ बढ़ती यौन शोषण की घटनाओं के विरोध में गुरुवार को भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात ईदगाह मल्टी में 5 वर्षीय नन्ही बालिका को मार कर पानी की टंकी में फैंकने की घटना पर थाना शाहजहांनाबाद का घेराव कर संबंधित अधिकारियों से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ कर मामलों को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जाए ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश में महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों के साथ लगातार हो रहे यौन शोषण, बलात्कार, अपहरण की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। राजधानी भोपाल जैसी जगह में महिलाएं व बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। लगातार अपराध की घटनाएं बड़ रही हैं। पुलिस अगर अपराधियों को पकड़ती भी है तो भाजपा नेताओं के दबाव में उन अपराधियों को छोड़ दिया जाता है या मामूली प्रकरण बना दिए जाते हैं।

The Chief Minister has completely failed to stop incidents of sexual exploitation in the state: Arif Masoodविधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भोपाल में अब तक हुए अपराध की घटनाएं इस प्रकार हैं। 13 सितम्बर 2024 को थाना कमला नगर, भोपाल में 03 वर्षीय नाबालिग से स्कूल शिक्षक द्वारा दुष्कर्म किये जाने की घटना। 13 सितम्बर 2024 को थाना शाहपुरा, भोपाल में 09 वर्षीय नाबालिग से पड़ौसी द्वारा दुष्कर्म किये जाने की घटना। 21 सितम्बर 2024 को थाना कटारा हिल्स, भोपाल में 16 वर्षीय नाबालिग छात्र से स्कूल शिक्षक द्वारा कुकर्म किये जाने की घटना। 21 सितम्बर 2024 को थाना खजूरी सड़क, भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दो व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किये जाने की घटना।

थाना एशबॉग, भोपाल में 05 वर्षीय नाबालिग छात्रा से वेन संचालक द्वारा यौन शोषण किये जाने की घटना। 23 सितम्बर 2024 को थाना कोलार क्षेत्र, भोपाल में 60 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना। 24 सितम्बर 2024 को थाना शाहजहॉनाबाद, भोपाल से 05 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर हत्या कर दी गई। इसके लिए सरकार कड़े कदम उठाए तथा जिन मामलों में आरोपी फरार हैं उनको तत्काल गिरफ्तार कर सभी मामलों को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जाए ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मेवालाल कनर्जी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img