टमाटर से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, हादसे में एक की मौत

सागर, (वेब वार्ता)। बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की ग्राम मौठी निवासी भाईसाहब सिंह राजपूत और गंदर्व सिंह राजपूत अपनी मोटर साइकिल से अपने ग्राम से बादरी जा रहे थे। नेशनल हाईवे 44 पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आने से भाईसाहब सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंदर्व सिंह राजपूत को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बाइक सवारों को कुचलने के बाद टमाटर से भरा ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बाइक सवारों की मौत पर बांदरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles