गुरुग्राम: निकाय चुनाव में कांग्रेस जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची: जितेंद्र बघेल

- Advertisement -

-गुरुग्राम जिला कांग्रेस कार्यालय में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

-सिंबल पर चुनाव लडक़र कांगे्रस गुरुग्राम, मानेसर निगम पर दर्ज करेगी जीत

गुरुग्राम, (वेब वार्ता)। नगर निगम चुनावों को लेकर बुधवार को हरियाणा कांग्रेस के सहप्रभारी जितेंद्र बघेल ने यहां कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निगम चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की। सभी को एकजुट रहते हुए चुनाव में मेहनत करने का उन्होंने संदेश दिया। हरियाणा कांग्रेस सहप्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की मेहनत अब नगर निगम चुनावों में भी नजर आएगी। उन्होंने कहा कि हम सब को पहले की तरह एकजुट रहते हुए नगर निगम चुनावों में काम करना है। जिसे भी पार्टी प्रत्याशी बनाएगी, उसकी जीत के लिए हम सब काम करेंगे। जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नाकामियां हमें बतानी हैं।

बैठक में पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लडऩा महत्वपूर्ण है। हम सभी को ऐसी मेहनत करनी है कि कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो। भाजपा सरकार में गुरुग्राम का बुरा हाल हो चुका है। ना तो सफाई हो पाती है और ना ही अन्य मूलभूत सुविधाएं सरकार उपलब्ध करा पा रही है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद भी यहां सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होता। नगर निगम, जीएमडीए, जिला प्रशासन यहां काम करता है, इसके बाद भी यहां की सडक़ें टूटी हैं।

गुडग़ांव जिला प्रभारी करण सिंह दलाल ने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस के साथ है। गुरुग्राम व मानेसर नगर निगम में कांग्रेस जीत दर्ज करे, ऐसे प्रयास हमें करने हैं। कहा कि भाजपा राज में बढ़ी महंगाई, बेरोजगारी व अन्य समस्याओं को लेकर जनता के बीच हम जाएंगे। कांग्रेस के घोषणा पत्र को भी जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य जनसेवा का है। जनसेवा के रास्ते पर चलते हुए ही हम आगे बढ़ रहे हैं। बैठक में पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव, गुडग़ांव जिला प्रभारी करण सिंह दलाल, सहप्रभारी अशोक बुवानीवाला, सहप्रभारी राजा राम, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, शहरी चुनाव प्रभारी पंकज डावर, ग्रामीण प्रभारी बिल्लू, वर्धन यादव, मोहित मदन लाल ग्रोवर, पर्ल चौधरी, सुनीता वर्मा, सुधीर चौधरी, सुनीता सहरावत, मनीष खटाना, निशित कटारिया समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img