Wednesday, February 25, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

गुरुग्राम: श्रद्धालुओं को शीतला माता मंदिर तक लाने ले जाने को चलेंगी बसें

-श्री शीतला माता मंदिर में 16 मार्च से 15 अप्रैल तक चैत्र मेला

-डीसी अजय कुमार ने मेला प्रबंधन से जुड़े विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

-माता के नए भवन के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

गुरुग्राम, (वेब वार्ता)। श्री शीतला माता मंदिर में 16 मार्च से 15 अप्रैल तक चैत्र मेला लगेगा। इस मेले के आयोजन को लेकर श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अजय कुमार ने चैत्र मेले के आयोजन को लेकर गुरुवार को मंदिर परिसर में संबंधित अधिकारियों तथा बोर्ड के सदस्यों की बैठक ली। इस दौरान श्री माता शीतला देवी मंदिर श्राइन बोर्ड के सीईओ एवं बादशाहपुर के एसडीएम अंकित चौकसे भी मौजूद रहे।

बैठक में उपायुक्त (डीसी) अजय कुमार ने कहा कि उत्तर भारत का एक प्रमुख आस्था स्थल होने के चलते श्री शीतला माता मंदिर में आयोजित होने वाले चैत्र मेले में भारी तादाद ओमें श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मेले में आने वाले श्रद्धालु गुरुग्राम शहर की एक बेहतर छवि अपने मन मे लेकर जाए इसके लिए आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाए। उन्होंने बोर्ड के सदस्य व मेला प्रबंधन से जुड़े विभिन्न अधिकारियों को निर्देश दिए कि चैत्र मेले में सप्ताह के 3 दिन रविवार, सोमवार और मंगलवार के दौरान श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रहती है, उन दिनों में श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

गुरुग्राम के मुख्य बस अड्डे तथा रेलवे स्टेशन से निर्धारित अंतराल पर राज्य परिवहन की विशेष बसें मंदिर के लिए चलाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो। उन्होंने कहा कि मेले के दिनों में मंदिर में साज सज्जा के साथ सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई व मोबाइल शौचालयों तथा पेयजल आदि की पूरी व्यवस्था होगी। उन्होंने संबंधित को जिम्मेदारियां भी सौंपी। डीसी ने कहा कि मेले के दिनों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मंदिर परिसर में मेडिकल पोस्ट स्थापित की जाएगी, जहां पर 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। मेला के दिनों में फायर ब्रिगेड के वाहन भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। मंदिर परिसर में करीब 4.8 एकड़ में माता मंदिर के नए बहुमंजिला भवन निर्माण के संदर्भ में डीसी अजय कुमार ने श्री शीतला माता देवी मंदिर परिसर का दौरा किया। करीब 90 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस नए भवन का 72 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img