Friday, February 27, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

भाजपा सरकार अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति के उत्थान व कल्याण के लिए कार्य कर रही है : गंगवा

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति के उत्थान व कल्याण के लिए कार्य कर रही है। गरीब लोगों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है, जिससे उनको सीधा फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह हरियाणा के निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। कांग्रेस पार्टी की हालत आज इस कदर खराब हो चुकी है कि कई जगहों पर उम्मीदवार तक नहीं मिले । कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा सोनीपत से मेयर प्रत्याशी राजीव जैन के समर्थन में प्रजापति धर्मशाला में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि मेयर प्रत्याशी राजीव जैन समाज के सभी वर्गों के समर्थन व आशीर्वाद से सोनीपत से ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे । सभा में पहुंचने पर मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने गर्मजोशी के साथ कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का स्वागत किया।।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है । प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों पर पूरा भरोसा है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी जीत की शानदार हैट्रिक ने यह साबित किया है कि प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा के सशक्त और सक्षम नेतृत्व व सुशासन की नीतियों में हैं। अब निकाय चुनाव में भी भाजपा के सभी प्रत्याशी कमल खिलाने का काम करेंगे।
इस दौरान  रणबीर गंगवा ने कहा प्रजापति समाज मेहनतकश व ईमानदार लोगों का समाज है। इस समाज के लोगों को अपनी संतानों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देने चाहिए ताकि समाज व देश तरक्की कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब परिवारों के बच्चों को बिना खर्ची व पर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं। पूर्ववर्ती सरकारों में नौकरियों को बेच दिया जाता था, जिसे प्रभावी व्यक्तियों द्वारा ही प्राप्त किया जाता था। इसके अलावा पूर्ववर्ती सरकारों ने पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा किया। लेकिन भाजपा सरकार ने क्रीमीलेयर की आय सीमा को बढ़ाया व बैक लॉग को भी पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने से पहले ही 25,000 युवाओं को नौकरियां दी हैं।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री गंगवा को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक निखिल मदान, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, ललित बत्रा, नवीन मंगला, योगेश पाल अरोड़ा, तरुण देवीदास ,आरती शर्मा, नीरज सोनी, गौरव भोला, सुरेंद्र मदान, महेश लूथरा, अनिल ठाकुर, चरण सिंह जोगी सहित सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img