सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश छोड़कर भागने वाले हैं’.. जानें किस बीजेपी नेता ने लिया गांधी परिवार को निशाने पर

नई दिल्ली: 15 मई (वेब वार्ता) केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार को निशाने पर लेते हुए कहा हैं कि, सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश को छोड़कर भागने वाले हैं।  बकौल गिरिराज सिंह इसकी वजह हैं कि उनकी पिछली बार से भी कम सीटें आ रही हैं। गिरिराज सिंह न्यूज एजेंसी एएनआई से चर्चा कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि, हमारी सरकार में एनआरसी, सी.ए.ए यूसीसी और जनसंख्या नियंत्रण लागू किया जाएगा। ‘किम जोंग’ जैसी ममता बनर्जी की तानाशाही को खत्म किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी और लालू यादव खुद को पिछड़ों के हितैषी के रूप में पेश करते हैं। उन्होंने कर्नाटक में मुसलमानों को ओ बी सी का दर्जा देकर पिछड़ों का आरक्षण खत्म किया। भविष्य में वे एक इस्लामिक राज्य बनाना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles