प्रधानमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धाजंलि

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धाजंलि दी और कहा कि आज हमारा राष्ट्र भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को याद करता है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “आज हमारा राष्ट्र भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को याद करता है। स्वतंत्रता और न्याय के लिए उनका निडर प्रयास हम सभी को प्रेरित करता है।”

ब्रिटिश हुकूमत ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फांसी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles