Friday, February 27, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और आयुध सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे दुनिया भर में हो रहे नवीनतम तकनीकी विकास के बारे में अपने ज्ञान को लगातार अपडेट करते रहें।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है, देश समुद्री सहयोग बढ़ा रहे हैं और संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। वैश्विक मंच पर भारत की बड़ी भूमिका के साथ, नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और नौसेना आयुध सेवा के अधिकारी उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाकर कुशल रसद प्रबंधन के माध्यम से भारतीय नौसेना का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रपति ने अधिकारियों से इन्वेंट्री प्रबंधन और सेवा वितरण प्रणाली को निर्बाध और प्रभावी बनाने के लिए अभिनव दृष्टिकोण अपनाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्र और भारतीय नौसेना की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय नौसेना को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img