लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। लोकसभा में गुरुवार को द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम् (द्रमुक) तथा अन्य दलों के सदस्यों ने भारी हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे जैसे ही शुरु हुई, टी-शर्ट पहने द्रमुक सदस्य परिसीमन के विरोध में नारे लगाते हुए सदन के बीचोंबीच आकर हंगामा करने लगे।

पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेनेटी ने सदस्यों से हंगामा नहीं करने और सदन की कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होनी है इसलिए सदस्यों को अपनी सीटों पर बैठकर चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए, लेकिन हंगामा कर रहे सदस्यों ने उनके आग्रह को अनसुना कर दिया और हंगामा करते रहे जिसके कारण पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों ने हंगामा किया जिसके कारण कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई और प्रश्न काल नहीं चल सका। फिर 12 बजे जैसे ही सदन दोबारा शुरु हुआ तो सदस्यों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया जिसके कारण सदन की कार्रवाई दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img