केजरीवाल ने यमुना के पानी पर चुनाव आयोग के नोटिस का दिया जवाब

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा से आने वाले पानी में प्रदूषण इतना अधिक है कि दिल्ली के ट्रीटमेंट प्लांट इसे सुरक्षित सीमा के भीतर संसाधित करने में असमर्थ होते हैं। हाल ही में हरियाणा से मिलने वाले कच्चा पानी अत्यधिक दूषित और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जहरीला है। चुनाव आयोग को जवाब देते हुए कहा कि यमुना के पानी पर उनकी टिप्पणी दिल्ली में पीने के पानी की गुणवत्ता के कारण सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के संदर्भ में थी।

केजरीवाल का सैनी पर पलटवार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के यमुना का पानी पीने को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पलटवार करते हुए सोशल साइट एक्स पर लिखा कि सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया।

केजरीवाल के मुताबिक, जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्लीवालों की जान के लिए खतरा हो सकता है, तो इन्होंने एफआईआर करने की धमकी दी। जिस जहरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज नहीं होने दूंगा।

दरअसल, नायब सैनी का यमुना का पानी पीते हुए वीडियो सामने आया है, उसमें वह दिल्ली सीमा पर स्थित पल्ला गांव के यमुना तट पर नंगे पैर जाते हैं, और फिर एक हाथ में पानी लेकर उसे मुंह में भरते हैं। पहली बार में वे पानी मुंह में लेकर फिर निकाल देते हैं। वहीं, एक बार फिर पानी हाथ में लेते हैं और इस बार पानी को पी जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles