Monday, February 2, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

करूर भगदड़: राहुल गांधी ने विजय और सीएम स्टालिन से जताई संवेदना

-हादसे में 40 की मौत, 60 से अधिक घायल

नई दिल्ली/करूर, (वेब वार्ता)। तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की राजनीतिक रैली के दौरान हुए भयावह भगदड़ हादसे के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर हादसे की स्थिति जाननी और पीड़ितों के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने टीवीके प्रमुख अभिनेता विजय से भी बात कर अपने और पार्टी के समर्थकों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की

सीएम स्टालिन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “शुक्रिया मेरे प्रिय भाई राहुल गांधी, जिन्होंने करूर की इस त्रासदी पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की और गंभीर रूप से घायल लोगों की हालत के बारे में जानकारी ली।” कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने हादसे की परिस्थितियों और राहत कार्य की जानकारी लेने के साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए संवेदनशील संदेश भेजा

गौरतलब है कि 27 सितंबर को करूर में हुई इस रैली में भगदड़ में मृतकों की संख्या 40 तक पहुँच गई, जबकि 60 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं और कम से कम दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद अभिनेता विजय ने पीड़ित परिवारों के लिए 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये देने का ऐलान किया। इसके अलावा, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने 1 करोड़ रुपये और भाजपा ने 1-1 लाख रुपये की मदद की घोषणा की।

हादसे के बाद करूर पुलिस ने टीवीके पदाधिकारियों के खिलाफ लापरवाही समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। करूर के व्यापारियों और दुकानदारों ने मृतकों के सम्मान में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इसके अलावा, कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इस हादसे ने न केवल तमिलनाडु बल्कि पूरे देश में सुरक्षा और आयोजन प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img