4 और 5 मार्च को निर्वाचन आयोग, भारत करेगा सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ प्रैस सम्मेलन

- Advertisement -

सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। निर्वाचन आयोग के द्वारा 4-5 मार्च, को भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली में सभी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ दो दिवसीय सम्मेलन निर्धारित किया गया है।
भारत के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यभार संभालने के बाद से यह पहला ऐसा सम्मेलन है। जिसमें सभी सीईओ को निर्देश दिये गए है कि वे सम्मेलन में भाग लेने के लिये एक डीईओ और एक ईआरओ को नामित करे।
दो दिवसीय सम्मेलन राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव अधिकारियों को विचार-मंथन और एक-दूसरे के अनुभवों से परस्पर सीखने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन के पहले दिन आधुनिक चुनाव प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी जिसमें आईटी आर्किटेक्चर, प्रभावी संचार, सोशल मीडिया आउटरीच को बढ़ाना और चुनावी प्रक्रियाओं मे विभिन्न पदाधिकारियों की वैधानिक भूमिका शामिल है। दूसरे दिन, राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ पिछले दिन की विषयगत चर्चाओं पर अपनी-अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करेगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img