Friday, January 16, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

अपने शौक के बारे में बात की रश्मिका मंदाना ने

मुंबई, (वेब वार्ता)। हाल ही में लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी एक खास सीरीज कोई भी मुझे वो काम करने से नहीं रोक सकता जो मुझे पसंद है शुरू की, जिसमें वह अपने शौक और पसंदीदा चीजों के बारे में बात कर रही हैं। इस सीरीज के दूसरे भाग में उन्होंने वर्कआउट के प्रति अपने प्यार को दर्शाते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह वर्कआउट के बाद की झलक दिखा रही हैं, जहां उनके एब्स और उनकी आकर्षक मुस्कान लोगों का ध्यान खींच रही है। रश्मिका ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, चाहे कहीं भी, कैसे भी, किसी भी अवस्था में क्यों न हो… मैं हमेशा वर्कआउट करने का कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लूंगी। मुझे वो काम करने से कोई नहीं रोक सकता जो मुझे पसंद है… पार्ट-2। इससे पहले इस सीरीज के पहले भाग में उन्होंने अपने खाने के प्रति प्रेम को दर्शाया था। उस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह आम के हलवे का लुत्फ उठाती नजर आई थीं। उस पोस्ट में वह ब्लैक टैंक टॉप और ब्लू डेनिम में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, कोई भी मुझे वो काम करने से नहीं रोक सकता जो मुझे पसंद है! पार्ट-1! रश्मिका की फिटनेस और उनकी डेडिकेशन उनके फैंस को प्रेरित करता है। वह जिम में घंटों पसीना बहाने के साथ-साथ योग और अन्य फिजिकल एक्टिविटीज को भी अपने रूटीन में शामिल करती हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर कमेंट किए और उनकी फिटनेस के प्रति समर्पण की सराहना की। अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस कर रहे हैं और इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2014 की ब्लॉकबस्टर किक के बाद सलमान और साजिद की एक और बड़ी फिल्म होगी। सिकंदर को ईद-उल-फितर के मौके पर 31 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा, रश्मिका जल्द ही आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा में भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि साउथ और बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी फिटनेस को लेकर काफी जुनूनी हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली रश्मिका अक्सर अपनी फिटनेस और वर्कआउट से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles