नोरा फतेही का स्नेक सॉन्ग यूट्यूब पर आठ करोड़ के पार

मुंबई, (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही के स्नेक को यूट्यूब पर आठ करोड़ 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

नोरा फतेही बॉलीवुड की सबसे फेमस डांसर में से एक हैं, जो कई इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी अपने डांस की वजह से जानी जाती हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने डांस से ग्लोबल सेंसेशन बनीं नोरा फतेही इन दिनों अपने इंटरनेशनल सॉन्ग स्नेक की वजह से सुर्खियों में हैं, जिसे जेसन देरूलो ने गाया है। इस म्यूजिक वीडियो में नोरा लीड डांसर के रूप में नजर आ रही हैं। स्नेक को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। नोरा फतेही के स्नेक को यूट्यूब पर आठ करोड़ 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

नोरा फतेही ने अपने इस सॉन्ग की बीटीएस फोटो फैंस के साथ शेयर की हैं। नोरा ने इंस्टाग्राम पर तीन फोटो शेयर की हैं, जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, कैमरे के पीछे का जादू, हम चार्ट पर ऊपर बढ़ रहे हैं दोस्तों, चलो आगे बढ़ते हैं। हम आपसे प्यार करते हैं। इन तस्वीरों में नोरा कैमरे के सामने डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर जेसन और नोरा की बीटीएस फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles