देश का निर्यात अप्रैल में मामूली बढ़कर 34.99 अरब डॉलर पर

नयी दिल्ली, 15 मई (वेब वार्ता) देश का वस्तुओं का निर्यात इस साल अप्रैल में मामूली बढ़कर 34.99 अरब डॉलर रहा है। एक साल पहले इसी महीने में यह 34.62 अरब डॉलर था।

बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य महीने में आयात भी बढ़कर 54.09 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अप्रैल, 2023 में 49.06 अरब डॉलर था।

अप्रैल में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर 19.1 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने संवाददाताओं से कहा कि इन आंकड़ों से नये वित्त वर्ष की शुरुआत अच्छा होने का संकेत मिलता है और इसके आगे भी बने रहने की उम्मीद है। इस साल मार्च में निर्यात 41.68 अरब डॉलर रहा था, जो एक साल पहले इसी महीने में 41.96 अरब डॉलर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles