-

मामा की शादी

-डॉ. प्रियंका सौरभ

मामा की शादी रखी,

घर में मची बहार।

नन्हे-मुन्ने झूमते,

सज गया घर-द्वार॥

मामा घोड़ी पर चढ़े,

सेहरा बाँधे माथ।

नाच रहे सब साथ में,

लेकर खुशियाँ हाथ॥

नाना जी मुस्कान लिए,

नानी फूली जाय।

मामा की बारात में,

सबको मज़ा ही आय॥

लाल गुलाबी फूल हैं,

जगमग करता द्वार।

मामी रानी बन चलीं,

लेकर प्यार अपार॥

ढोल नगाड़े बज रहे,

गूँजे मीठे गीत।

मामा-मामी की बनी,

प्यारी जोड़ी प्रीत॥

मामा ने जब गोद में,

हमको लिया उठाय।

खुशियों से भर गया मन,

हँसी न जाए समाय॥

मामा-मामी संग रहें,

हँसते हर दिन-रात।

खुशियों से महके सदा,

इन दोनों की बात॥

LATEST POSTS

म्यांमार: फ़ैसला अंत नहीं है

असद मिर्जाअमेरिका की प्रतिक्रिया अधिक सतर्क रही। हालांकि बाइडेन प्रशासन ने 2022 में औपचारिक रूप से माना था कि म्यांमार की सेना ने नरसंहार और...

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब का राजनीतिक माहौल और अधिक प्रतिस्पर्धी

डॉ. ज्ञान पाठकपंजाब के लोगों के बीच एक और दिलचस्प बात चर्चा का विषय बनी, वह यह कि कांग्रेस के नेता और दो बार विधायक...

बालेन शाह का भारत दौरा: जब ‘हिमालय जैसा रिश्ता’ को रेल, रुपये और रोडमैप की जरूरत पड़ी

-नेपाल के नए प्रधानमंत्री भारत आए, रिश्ता वही रहा—बस अब ‘समझौतों’ की गारंटी भी चाहिए-सचिन कुमार गौतमनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की 22–23 नवंबर 2026...