राजनीति में नेता बनने नही, लोगों की सेवा करने के लिए आया हूं: कमल दीवान

- Advertisement -

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। ट्रिपल इंजन में एक इंजन लूटने का काम करता है और बाकी के दो इंजन उसका संरक्षण करते हैं। ऐसे में एक इंजन विपक्ष का भी होना चाहिए, जोकि भ्रष्टाचार पर लगाम लगा सके। यह बात मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे रोहतक सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कही। उन्होंने कहा भाजपा चुनाव जीतने के लिए हर प्रकार का खेल खेलती है और चुनाव जीतने के बाद अपने वायदों को भूल जाती है। विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने हजारों लोगों के पीले कार्ड बना दिए, चुनाव जीतने के बाद अब उन्हें काटने का काम कर रही है। ई.डी. और सी.बी.आई. जैसी एजैंसियों का इस्तेमाल करके कांग्रेस के नेताओं को चुनाव प्रचार से रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में सोनीपत को एजुकेशन सिटी के तौर पर विकसित कर दिया गया था। परन्तु भाजपा सरकार में सोनीपत के विकास के लिए कोई नया कदम नही उठाया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जनता ने अब फैसला कर लिया है कि मेयर चुनाव में कांग्रेस का साथ देगी। वहीं सोनीपत नगर निगम मेयर पद के प्रत्याशी कमल दीवान ने कहा कि वे राजनीति में नेता बनने नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने के लिए आए है। ट्रिपल इंजन की सरकार के सपने पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। नगर निगम के पास अपना बजट होता है। नगर निगम क्षेत्र में काम करने के लिए केन्द्र या प्रदेश सरकार का मुंह नही देखना पड़ता। सोनीपत नगर निगम के विकास के लिए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की जरूरत है। जनता का आशीर्वाद मिला तो यह काम वे करके दिखाएंगे। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सोनीपत की जनता ने जिन्हें दो बार विधायक बनाया, उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता की भलाई के लिए कोई कदम नही उठाया। यही वजह थी कि जनता ने 2019 में उन्हें आईना दिखा दिया था। आज एक बार फिर से वे समाज में बीच में पहुंचकर वोट मांग रहे हैं और दावा कर रहे है कि असली कमल तो वे हैं, दूसरा तो नकली कमल है। कमल दीवान ने कहा कि उनके इस अहंकार का जवाब 2 मार्च को सोनीपत की जनता देगी, क्योंकि यह तो सोनीपत की जनता ही बताएंगी कि असली कमल कौन है और नकली कमल कौन है। कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ने कहा कि जो लोग दस साल में सोनीपत नगर निगम का कार्यालय नही बनवा पाए, ड्रेन नम्बर 6 प्रोजैक्ट को पूरा नही कर पाए। जिन लोगों के शासन में वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारियों के घरों का चूल्हा ठंडा पड़ गया हो, ऐसे लोग अगर फिर से आए तो सोनीपत नगर निगम क्षेत्र को बदहाल कर देंगे। उन्होंने सोनीपत की जनता का आह्वान किया कि 2 मार्च को हाथ के निशान पर बटन दबाकर एक बार फिर से उन्हें आईना दिखाने का काम करे। उन्होंने कहा कि अगर सोनीपत की जनता का आशीर्वाद मिला तो सोनीपत नगर निगम क्षेत्र की हर समस्या का समाधान किया जाएगा, कभी भ्रष्टाचार नही होगा। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद धर्मपाल मालिक, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक जयवीर बाल्मीकि, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पंवार, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, जयभगवान अंतिल, सुरेंदर शर्मा पूर्व HPSC सदस्य, अशोक छाबड़ा, प्रदीप गौतम, देवेंद्र शर्मा पूर्व युवा विधानसभा अध्यक्ष, अनंत दहिया, रणजीत कौशिक, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, अमनदीप शर्मा, प्रेम रेलन, प्रेम नारायण गुप्ता, सतबीर निर्माण, नीलकंठ मुखीजा, मनोज बागड़ी, मनोज रिढ़ाऊ, करमबीर सरोहा, रामकरण जांगड़ा, मनीष सैनी, रवि कपूर, पवन बंसल, पवन गोयल, नीरज देशवाल, संतोष गुलिया, कमला मलिक, रजनी किराड़, रेखा राणा, निर्मला पांचाल, कलावती पांचाल, दयानंद बाल्मीकि, कुलदीप देशवाल, राजमल चहल, कुलदीप गंगाना, हरिप्रकाश मंडल, राकेश सौदा, अनुज छाबड़ा, सरदार इंदरपाल, प्रेम भूटानी, कुलदीप सोलंकी, रवींद्र मालिक, ऋतुराज प्रधान, रवि मेहरा, महावीर टोंक, नरेश अरोड़ा, संजय वधावन, गुलाब जांगड़ा, बंसी कुंडू, जयभगवान जैन, प्रदीप गोयल, नरेंद्र गोयल, संदीप गिरधर, पवन गर्ग, मुकेश पन्नालाल, हरीश आंतिल, समुद्र हुडा, राकेश शर्मा, अशोक शर्मा, रमेश चोपड़ा, दिलबाग तूर, पवन सिंहमार, सूरज जैन, राजीव गर्ग, साहिल मित्तल, अनिल गोयल, अशोक छाबड़ा, राजेन्द्र छाबड़ा, आशीष दुआ, प्रेम रेलन, के०सी० बत्रा, विपिन दुआ, रमन चड्ढा, राहुल हसीजा, सुभाष सरासर, ऋतिक वर्मा, कपिल खन्ना, विजय दहिया, मौजूदा पार्षद, पूर्व पार्षद, अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img