पुलिस व एस0 एस0 बी0 की संयुक्त टीम द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में पैदल गश्त

-पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में नेपाल के सीमावर्ती थानों की पुलिस व एस0 एस0 बी0 की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में शांति सुरक्षा बनाए रखने के दृष्टिगत इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में किया गया पैदल गश्त

बलरामपुर, कमर खान (वेब वार्ता)। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में नेपाल के सीमावर्ती थानों की पुलिस व एस0 एस0 बी0 की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखनें हेतु इंडो नेपाल बॉर्डर पर पैदल गश्त किया गया। इस दौरान बार्डर एरिया से सटे गाँवों में निरन्तर पैदल गश्त कर दौरान संदिग्ध वाहनों / व्यक्तियों की चेकिंग की गयी व इण्डो नेपाल बार्डर पर होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
नेपाल राष्ट्र की सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु समय-समय पर सीमा से सटे हुए गावों के ग्राम सुरक्षा समिति व संम्भ्रान्त व्यक्तियों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गौ तस्करी, अवैध कटान व अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के बारे मे लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देनें के बारें मे बताया जा रहा है, जिससे पुलिस द्वारा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके पुलिस टीम द्वारा SSB के साथ पैदल गश्त के दौरान नेपाल बॉर्डर से सटे गांव का भ्रमण कर जनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तथा बताया गया कि शान्ति और कानून व्यवस्था बनाये रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles