उपराज्यपाल ने पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर रहने और राहत उपायों पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर रहने और राहत उपायों पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया है।

श्री सक्सेना ने ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है।’

मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात की है और उनसे स्थिति का समाधान करने को कहा है। मुख्य सचिव को राहत कर्मी तैनात करने को कहा गया है।’

उन्होंने कहा ‘मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर रहने और राहत उपायों पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया है। मैं लगातार ऑपरेशन पर नजर रख रहा हूं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles