तुर्किये के राष्ट्रपति ने की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से मुलाकात

- Advertisement -

इस्लामाबाद, (वेब वार्ता)। तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इस्लामाबाद में उनके कार्यालय में मुलाकात की और गाजा के हालात समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

अधिकारियों ने बताया कि वे दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

एर्दोआन कड़ी सुरक्षा के बीच अपने होटल से निकले और तुर्किये एवं पाकिस्तान के पारंपरिक परिधान पहने लोगों ने उनका स्वागत किया। लोग उनके स्वागत के लिए शहर की एक प्रमुख सड़क पर खड़े थे जिसे तुर्किये और पाकिस्तान के झंडों से सजाया गया था।

राष्ट्रपति के काफिले के सड़क पर आगे बढ़ने के बीच लोग ढोल की थाप पर नाचते दिखे।

शरीफ ने एर्दोआन और उनकी पत्नी एमीन एर्दोआन का अपने कार्यालय में स्वागत किया। समारोह से पहले एक बैंड ने दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए जिसके बाद नेताओं ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img