प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का गाना ‘रसभरी’ रिलीज

मुंबई, (वेब वार्ता)। गायिका प्रियंका सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का गाना ‘रसभरी’ रिलीज हो गया है। प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी वाला गाना ‘रसभरी’ रिलीज हो गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

माही श्रीवास्तव ने कहा,’मैंने अब तक सारे गाने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से किया है, लेकिन हमारा यह गाना एक अलग ही एहसास दिला रहा है। यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। क्योंकि गाना बहुत ही बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। मैं अपने फैंस और ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं, जो इस गाने को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं।

प्रियंका सिंह ने कहा कि ये गाना बहुत ही सुंदर बना है मुझे उम्मीद है कि गाना जल्द ही मिलेनियम क्लब में शामिल होकर सोशल मीडिया में धमाल मचाएगा।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत ‘रसभरी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव है। इस गाने को पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक हैं। वीडियो डायरेक्टर संदीप शर्मा, डीओपी हनी काम, कोरियोग्राफर अमित स्टाइल, असोसिएशट डायरेक्टर खुशी शर्मा, एडिटर जैस सिंह सरारी हैं। डीआई रोहित सिंह, मिक्स एंड मास्टर बीनुव ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img