गुरुग्राम मेयर के लिए एडवोकेट शीतल स्वामी ने ठोंकी ताल

- Advertisement -

-भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव के समक्ष जमा किया आवेदन

-भाजपा नवीन मंडल के बूथ अध्यक्ष विक्रम वशिष्ठ की पत्नी हैं शीतल स्वामी

-ससुर प्रवीण चंद्रा वशिष्ठ लंबे समय से भाजपा में कई पदों पर रहे हैं पदाधिकारी

गुरुग्राम, (वेब वार्ता)। नगर निगम गुरुग्राम के मेयर पद के लिए एडवोकेट शीतल स्वामी ने भी ताल ठोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल यादव के समक्ष उन्होंने मेयर पद के लिए आवेदन जमा कराया है। एडवोकेट शीतल स्वामी भारतीय जनता पार्टी में नवीन मंडल के बूथ अध्यक्ष विक्रम वशिष्ठ की पत्नी हैं। उनके ससुर पूर्व आईआरएस प्रवीण चंद्रा वशिष्ठ भी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं।

प्रवीण चंद्रा वशिष्ठ संगठन में सरस्वती मंडल में महामंत्री, जिला मीडिया प्रभारी, पटौदी विधानसभा के प्रभारी, दयानंद मंडल व भौंडसी मंडल के प्रभारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य गुरुग्राम, नवीन मंडल के शक्ति केंद्र सेक्टर-46 के पालक पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे लोकसभा चुनाव प्रबंधक समिति के सदस्य भी बनाए गए। प्रवीण चंद्रा विधानसभा गुरुग्राम के सह-संयोजक व भाजपा हरियाणा में मोदी रत्न भी हैं। प्रवीण चंद्रा वशिष्ठ भारत सरकार से सह आयुक्तत के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृति के बाद वर्ष 2016 में सरस्वती मंडल भाजपा गुरुग्राम में मंडल महामंत्री बनें। वर्ष 2018 में संगठन ने उन्हें जिला मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व संगठन ने सौंपा।

मेयर पद के लिए आवेदन करने वाली प्रवीण चंद्रा वशिष्ठ की पुत्रवधू एडवोकेट शीतल स्वामी उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी से उन्होंने बीकॉम व बैचलर ऑफ लॉ की पढ़ाई की है। गुरुग्राम में ही जन्मीं शीतल स्वामी देश व समाज की सेवाओं को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रहित में काम करने वाले राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी से जुडक़र भी सेवा कार्यों को विस्तार दे रही हैं। आवेदन करनेे के बाद मीडिया सेे बातचीत में शीतल स्वामी ने कहा कि जनसेवा की सोच और विचार परिवार से उन्हें विरासत में मिले हैं। प्रवीण चंद्रा वशिष्ठ ने कहा कि गुरुग्राम नगर निगम के माध्यम से शहर के विकास के लिए उन्होंने पुत्रवधू का मेयर पद के लिए आवेदन कराया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img