बहराइच।मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने अपने मिनिस्ट्री के दौरान देश को बहुत अच्छी एजुकेशनल सर्विस दीं।आई आई टी व यूजीसी वगैरह उनकी कोशिशों का नतीजा हैं। उन्होंने देश में एजुकेशन सिस्टम को मज़बूत करने में अहम रोल निभाया। उनके शैक्षिक कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। यह खुशी की बात है कि जिस स्कूल की आज 20वीं सालगिरह मनाई गई, उसका नाम इस महान पर्सनैलिटी के नाम पर रखा गया। यह बहुत ही अच्छा नाम है। इसके लिए स्कूल के फाउंडर और एडमिनिस्ट्रेटर बधाई के हकदार हैं।
उक्त विचार इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर सैयद वसीम अख्तर ने कल शहर के शिमला बैंक्वेट हॉल में हुए मौलाना अबुल कलाम आज़ाद पब्लिक जूनियर हाई स्कूल की 20वीं सालगिरह के मौके पर कहीं।

प्रोग्राम के स्पेशल गेस्ट प्रोफेसर सैयद वसीम अख्तर ने आगे कहा कि आज मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि इस महान स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षा मंत्री के नाम पर बने स्कूल के इस लिटरेरी और कल्चरल प्रोग्राम में हिस्सा ले रहा हूं। मैं दुआ करता हूं कि यह स्कूल दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट जज बी डी नकवी ने कहा कि आज अगर कोई देश तरक्की कर सकता है तो वो सिर्फ शिक्षा के जरिए ही कर सकता है, इसलिए हम सबको ज्यादा से ज्यादा स्कूल और कॉलेज खोलने चाहिए, और अच्छी शिक्षा का इंतज़ाम करना चाहिए। मुझे खुशी है कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद पब्लिक जूनियर हाई स्कूल अपने मिशन में जुटा हुआ है।
मशहूर शायर वासिफ फारूकी ने प्रोग्राम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तीस सालों से इस शहर से जुड़ा हूं, और आज भी मैं खुद को यहीं का मानता हूं। मैं इस स्कूल को शुरू से जानता हूं, जो अपनी स्थापना के पहले दिन से ही बच्चों को शिक्षित करने का अपना फर्ज निभा रहा है। इसके लिए स्कूल मैनेजमेंट बधाई का पात्र है।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के बीस साल पूरे होने पर आयोजित साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज लतीफ-उर-रहमान नूरी द्वारा पवित्र कुरान की तिलावत और रईस सिद्दीकी द्वारा नात-ए-पाक से हुई। पूरा प्रोग्राम का संचालन डॉ. सुफ़यान अहमद अंसारी ने किया।
स्कूल के फाउंडर शफ़ीक अहमद बागबान ने तमाम मेहमानों और हाज़रीन का स्वागत किया,और स्कूल के बच्चों ने कल्चरल प्रोग्राम पेश किया, जिसे ऑडियंस ने बहुत पसंद किया।
शहर के मशहूर शायर मज़हर सईद ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की पर्सनैलिटी और सेवाओं पर एक शानदार कविता पेश की।इस अवसर पर लगभग दो दर्जन लोगों की विशिष्ट
सेवाओं के लिए उन्हे मेमोन्टो व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हकीम सज्जाद आलम लखनऊ, अयान अहमद, अतीकुर रहमान बागबान, अब्दुल हनान उर्फ गुड्डू, सलमान अहमद खान, जैनुल आबेदीन उर्फ मुन्ना, लईक अहमद (प्रधानाचार्य अल-हुदा इंग्लिश स्कूल), मौलाना अब्दुल हसीब, मुहम्मद अब्दुल्ला, शेख अनवार अहमद, जरीना बेगम, मौलाना सिराज अहमद मदनी, जफर अजीज, अकमल नजीर, मौलाना वसीउल्लाह कासमी, डॉ. सलमान जवाहर नवोदय विद्यालय, अयाज अहमद राइनी, वली उर रहमान, एडवोकेट सैयद सगीर आबिद रिजवी, डॉ. सलीम फलाही, डॉ. अब्दुल वजूद खान, हाफिज शौकत अली, कलाम अहमद एडवोकेट, मौलाना इरशादुल-हक नदवी, जुनैद अहमद (जकात फाउंडेशन), नफीस अहमद, इंजीनियर अलीम अंसारी, मुहम्मद आजम, अबरार अहमद सिद्दीकी सहित शहर के सैकड़ों बुद्धिजीवी, समाजसेवी और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद पब्लिक जूनियर हाई स्कूल व अल-हुदा इंग्लिश स्कूल के शिक्षक व छात्र-छात्राएं भी शामिल थे।




