राज्यमहाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर निजी बस पलटने...

महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर निजी बस पलटने से दो लोगों की मौत, 27 घायल

छत्रपति संभाजीनगर, 23 नवंबर (वेब वार्ता)। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक निजी बस के सुरक्षा दीवार से टकराकर पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब एक बजे फुलंब्री थाना क्षेत्र में हुई।

उन्होंने बताया कि नागपुर से मुंबई

जा रही निजी बस एक अंडरपास के पास सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार से टकराने के बाद पलट गई।

अधिकारी के अनुसार, दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 27 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -