राज्यकोझिकोड में आग लगने से 13 मोटरसाइकिलें और...

कोझिकोड में आग लगने से 13 मोटरसाइकिलें और 20 लाख रुपये के कलपुर्जे नष्ट

कोझिकोड (केरलम), 23 नवंबर (वेब वार्ता)। केरलम के पेरिंगलम में एक कार्यशाला में आग लगने से 13 मोटरसाइकिलें और करीब 20 लाख रुपये मूल्य के कलपुर्जे जलकर नष्ट हो गए। अग्निशमन एवं बचाव सेवा के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, कार्यशाला में आग लगने का पता आधी रात के आसपास चला।

मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर उन्होंने पास के दमकल केंद्र को इसकी सूचना दी।

इसके बाद वेल्लिमाडुकुन्नु दमकल केंद्र से एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि मुक्कम और मावूर से तीन और दमकल वाहन अभियान में शामिल हुए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

उन्होंने बताया कि आग को पास के एक होटल और फर्नीचर की दुकान तक फैलने से पहले ही रोक लिया गया।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -