राज्यझारखंड में पेड़ से टकराई पर्यटक बस; गुजरात...

झारखंड में पेड़ से टकराई पर्यटक बस; गुजरात के दंपति की मौत, 12 से अधिक घायल

गिरिडीह, 23 नवंबर (वेब वार्ता)। झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार रात पर्यटकों से भरी एक बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे गुजरात के एक दंपति की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 10 बजे मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याण निकेतन के पास हुआ। बस पारसनाथ पहाड़ी से जमशेदपुर रेलवे स्टेशन जा रही थी।

डुमरी के एसडीपीओ आबिद खान ने बताया, ‘‘हादसे में एक दंपति की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ये सभी गुजरात से आए थे। पारसनाथ पहाड़ी से जमशेदपुर लौट रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

घायलों का गिरिडीह और धनबाद के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

एसडीपीओ ने कहा, ‘‘बस चालक को कोई चोट नहीं आई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -