-

मर्यादा की देहरी

– डॉ. प्रियंका सौरभ

मर्यादा की देहरी, लाँघे जब इंसान।

रिश्तों की बुनियाद फिर, खो देती पहचान॥

छल के धागे जोड़कर, बुनते झूठी प्रीत।

सच के आगे टूटती, स्वार्थ भरी हर रीत॥

घर की चादर छोड़कर, बाहर ढूँढ़े प्यार।

मन की भूख न मिट सके, टूटे घर-संसार॥

विश्वासों की नींव पर, टिकता हर परिवार।

छल की पहली चोट से, बिखरें सुख-संसार॥

रिश्तों का सम्मान जब, बिकता तन के साथ।

झूठी पड़ती भावना, बढ़ता केवल स्वार्थ॥

लाज-शर्म की ओट में, पाप करे व्यवहार।

दुनिया के सम्मुख मगर, बनता नेकाचार॥

मोह जाल में फँस गया, भूला अपना मान।

क्षणिक सुखों के फेर में, खो बैठा पहचान॥

वचन दिए थे साथ के, बोल खोखले बोल।

स्वार्थ सधे तो प्रेम है, बाकी रिश्ते मोल॥

रिश्तों की पावन नदी, मैली करे विकार।

स्वार्थ डुबोता प्रेम को, टूटे मन के तार॥

LATEST POSTS

भारतीय कृषि का बदलता स्वरूप-किसान की चुनौतियां, सरकारी नीतियां और आत्मनिर्भरता का भविष्य

-सौरभ वार्ष्णेयभारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है, लेकिन भारतीय कृषि की वास्तविक स्थिति आज अनेक चुनौतियों और बदलावों के दौर से गुजर रही...

होटलों की आड़ में देह व्यापार

(कानून सो रहा है, कारोबार फल रहा है!)- डॉ. सत्यवान सौरभशहरों की चमकती सड़कों, आलीशान होटलों और आधुनिक जीवनशैली के बीच यदि शोषण का कारोबार...

सर्टिफिकेट बनाम हुनर: जब रोजगार न मिले तो युवाओं को वर्गों में बांट दो

-सचिन कुमार गौतमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में देशभर से आए 52 नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि “वक्त...