खेलरियल मैड्रिड ने ऑरेलियन टचौमेनी के साथ 6...

रियल मैड्रिड ने ऑरेलियन टचौमेनी के साथ 6 साल का नया करार किया

मैड्रिड, 20 नवंबर (वेब वार्ता)। स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड ने फ्रांसीसी मिडफील्डर ऑरेलियन टचौमेनी के साथ अपना करार जून 2032 तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही क्लब ने अपने एक अहम खिलाड़ी को लंबे समय के लिए साथ बनाए रखा है।

स्पेनिश क्लब ने गुरुवार को इस करार के विस्तार की घोषणा करते हुए पुष्टि की है कि यह मिडफील्डर अगले छह साल तक सैंटियागो बर्नाबेउ (रियल मैड्रिड का स्टेडियम) में बना रहेगा। टचौमेनी 2022 में फ्रांसीसी क्लब एएस मोनाको से रियल मैड्रिड में शामिल हुए थे। उन्होंने पिछले पांच सीजन में 205 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान क्लब के साथ आठ ट्रॉफियां जीतीं। उनकी जीती गई ट्रॉफियों में एक यूईएफए चैंपियंस लीग, दो फीफा क्लब वर्ल्ड कप, दो यूईएफए सुपर कप, एक ला लीगा खिताब, एक कोपा डेल रे और एक स्पेनिश सुपर कप शामिल हैं।

क्लब ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “रियल मैड्रिड सीएफ और ऑरेलियन टचौमेनी ने खिलाड़ी के अनुबंध को बढ़ाने पर सहमति जताई है। अब वह 30 जून 2032 तक क्लब से जुड़े रहेंगे। हमारी जर्सी पहनकर अपने पांच सीजन के दौरान, उन्होंने 205 मैच खेले हैं और 8 ट्रॉफियां जीती हैं: एक चैंपियंस लीग, दो क्लब वर्ल्ड कप, दो यूईएफए सुपर कप, एक ला लीगा, एक कोपा डेल रे और एक स्पेनिश सुपरकोपा। वह फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेलते हैं, जहां उन्होंने अब तक 50 मैच खेले हैं और 2021 में नेशंस लीग का खिताब जीता है।”

26 वर्षीय टचौमेनी ने फ्रांस की राष्ट्रीय टीम में भी अपनी अहम जगह बनाई है। उन्होंने फ्रांस के लिए 50 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उस टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसने 2021 में यूईएफए नेशंस लीग जीती थी।

करार के विस्तार पर प्रतिक्रिया देते हुए, टचौमेनी ने स्पेनिश क्लब के साथ अपना सफर जारी रखने पर खुशी जताते हुए उन पर भरोसा जताने के लिए फैंस का धन्यवाद करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “रियल मैड्रिड के लिए, मैड्रिडिस्टास (रियल मैड्रिड के फैंस) के लिए, बर्नाबेउ में और दुनिया में कहीं भी खेलना एक सौभाग्य की बात है। इस सफर को और आगे बढ़ा पाना एक अद्भुत अहसास है। आप सभी के भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद। मुझे पिछले कुछ वर्षों के हमारे सभी बेहतरीन पल बहुत याद आते हैं, लेकिन मैं सबसे ज्यादा आने वाले पलों के बारे में सोचता हूं, क्योंकि हमें अभी साथ मिलकर और भी बहुत कुछ लिखना है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -