मनोरंजनजैकी श्रॉफ ने मनाया ‘कहीं प्यार ना हो...

जैकी श्रॉफ ने मनाया ‘कहीं प्यार ना हो जाए’ के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो

मुंबई, 17 नवंबर (वेब वार्ता)। साल 2000 में रिलीज हुई बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘कहीं प्यार ना हो जाए’ ने अपनी रिलीज के 26 साल पूरे कर लिए हैं। मंगलवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को फिर से दोहराया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फिल्म के सभी कलाकार नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट कर लिखा, “फिल्म कहीं प्यार न हो जाए ने अपनी रिलीज के 26 साल पूरे कर लिए हैं।”

के. मुरली मोहन राव के निर्देशन में बनी फिल्म के निर्माता नरेंद्र बजाज हैं। यह हॉलीवुड फिल्म ‘द वेडिंग सिंगर’ – एडम सैंडलर और ड्रू बैरीमोर अभिनीत) का भारतीय रूपांतरण है।

फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया था और इसके गाने उस समय काफी लोकप्रिय हुए थे, खासकर इसका टाइटल ट्रैक ‘कहीं प्यार ना हो जाए’। फिल्म में सलमान खान, रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, मोहनीश बहल और कश्मीरा शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह सलमान खान और रवीना टंडन की एक साथ तीसरी और आखिरी फिल्म थी।

फिल्म की कहानी प्रेम (सलमान खान) नाम के एक खुशमिजाज और प्रतिभाशाली गायक की है, जो शादियों और छोटे कार्यक्रमों में गाना गाता है। प्रेम निशा (रवीना टंडन) से प्यार करता है और दोनों की शादी होने वाली होती है लेकिन शादी के दिन निशा वहां नहीं आती और प्रेम को बताती है कि वह अमेरिका के एक अमीर लड़के से शादी कर रही है ताकि वह अपने बीमार भाई की देखभाल कर सके।

निशा के इस धोखे से प्रेम पूरी तरह टूट जाता है और शराब पीने लगता है। इसके बाद उसकी जिंदगी में प्रिया (रानी मुखर्जी) का आगमन होता है, जो धीरे-धीरे उसकी जिंदगी बदल देती है। 17 नवंबर 2000 को रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लागत के मुकाबले यह फिल्म अपनी कमाई निकालने में असफल रही और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -