मनोरंजनबेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं-‘आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली’

मुंबई, 17 नवंबर (वेब वार्ता)। अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी धार्मिक आस्था को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। मंगलवार को रवीना एक बार फिर भगवान शिव के दरबार में नजर आईं। इस बार उनके साथ बेटी राशा थडानी और बेटा भी मौजूद था। अभिनेत्री ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा।

दर्शन के बाद रवीना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके लिए यह दिन बेहद खास है क्योंकि इस बार उन्हें अपने दोनों बच्चों को एक साथ महाकाल के दरबार में लाने का मौका मिला है।

Cinema 04 3

रवीना टंडन ने मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से कहा, ”आज का दिन मेरे लिए बहुत सौभाग्यशाली है, क्योंकि मैं अपने बेटे और बेटी दोनों को साथ लेकर आई हूं। मेरी बेटी पहले भी मेरे साथ मंदिरों में आ चुकी है। हम देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं।”

अभिनेत्री ने कहा, ”इस बार मेरा बेटा भी हमारे साथ मंदिर आया है। परिवार के अन्य सदस्य और दोस्त भी मौजूद हैं।”

बता दें कि उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित यह मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यहां सालभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं। खास मौकों और त्योहारों पर मंदिर में भक्तों की भीड़ और बढ़ जाती है।

महाकालेश्वर मंदिर की सबसे खास परंपराओं में भस्म आरती शामिल है। यह सुबह के समय होने वाली विशेष आरती है, जिसमें भगवान महाकाल का भस्म से श्रृंगार किया जाता है। इस आरती को देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के महाकाल स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व है। यही वजह है कि इस मंदिर में आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ फिल्म और दूसरी दुनिया की जानी-मानी हस्तियां भी दर्शन करने पहुंचती रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -