नई दिल्ली, 16 नवंबर (वेब वार्ता)। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज में एक इमारत की छत ढहने की घटना में इमारत के मालिक और एक ठेकेदार को पकड़ लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पहाड़गंज में रविवार शाम को हुई घटना में आठ लोग जख्मी हो गए थे। निर्माण कार्य के दौरान इमारत की दूसरी मंजिल पर छत की स्लैब ढह गई।
पुलिस ने कहा कि इमारत के मालिक रमन और ठेकेदार अनवर को पकड़ लिया गया है और उन्हें पाबंद किया गया है।
पुलिस ने घटना के संबंध में पहाड़गंज पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 290 (किसी भवन की मरम्मत या निर्माण के दौरान लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 125 (ए) (जल्दबाजी या लापरवाही से जीवन को खतरे में डालना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।




