महानगरदिल्ली-एनसीआरदिल्ली के माजरा डबास तालाब में डूबे युवक...

दिल्ली के माजरा डबास तालाब में डूबे युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

नई दिल्ली, 16 नवंबर (वेब वार्ता)। बाहरी दिल्ली में माजरा डबास गांव के तालाब में डूबे युवक का शव सोमवार को सुबह एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया।

एनडीआरएफ की टीम ने सुबह करीब 10 बजे सर्च अभियान के दौरान शव को तलाश लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्रशासन को इसकी सूचना दी

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 35 वर्षीय युवक पशुओं को नहलाने के लिए तालाब पर गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने और तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चलने पर ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया।

सोमवार सुबह से ही तालाब में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने सुबह करीब 10 बजे युवक का शव बरामद कर लिया। इसके बाद शव पुलिस को सौंप दिया गया।

मृतक के मध्य प्रदेश और बिहार से संबंध होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -