सैफ मामले पर मुंबई पुलिस का बड़ा बयान, सीसीटीवी में दिखे शख्स से मैच हुआ बांग्लादेशी आरोपी का चेहरा

मुंबई, (वेब वार्ता)। सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक नई अपडेट सामने आई है। फेशियल रिकॉग्निशन में आरोपी का चेहरा सीसीटीवी में कैद चेहरे से मेल खाता है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। सोशल मीडिया नेटिजन्स द्वारा आरोपी के चेहरे और सीसीटीवी में कैद चेहरे को लेकर संदेह जताया गया था।

मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ही है आरोपी

शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने कहा, “गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का चेहरा फेशियल रिकॉग्निशन में मैच कर गया है। परीक्षण के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा व्यक्ति और मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक ही व्यक्ति हैं।”

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने जताया था संदेह

सोशल मीडिया पर अभिनेता पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी और सीसीटीवी में कैद आरोपी के चेहरे को लेकर यूजर्स संदेह जता रहे थे। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि आरोपी के फिंगरप्रिंट क्राइम स्पॉट से मिले  फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते, जिसके बाद उसकी पहचान को लेकर और संदेह बढ़ गया।

जांच के दौरान कई गलत लोगों को लिया हिरासत में

जांच के दौरान पुलिस ने कई सारे गलत लोगों को भी हिरासत लिया। जिससे असली आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी संदेह बना रहा। मौजूदा समय में आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में  भेजा गया है। सैफ अली खान पर 16 जनवरी को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में चोरी के प्रयास के दौरान एक शख्स ने कई बार चाकू से हमला किया था। इसके बाद अभिनेता को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कई सर्जरी की गईं और पांच दिनों के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img