कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, समर्थकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेबवार्ता) भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से हरदोई के तेज तर्रार नेता मुकुल सिंह आशा को भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।
मुकुल सिंह आशा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हरदोई जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, हरदोई किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू, राज्य मंत्री श्रीमति रजनी तिवारी, विधायक बिलग्राम आशीष सिंह आशु, विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, अनुराग मिश्र, प्रीतेश दीक्षित, सत्यम शुक्ला, अतुल सिंह, आजाद भदौरिया, अर्जुन सिंह चंदेल, अभय दीक्षित सनी, डॉ आदर्श दीपक मिश्र, गजेंद्र सिंह चौहान, ऋतुराज त्रिपाठी, ऋषभ त्रिपाठी, देव गुप्ता, सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व, अनुभव और सक्रियता से किसान मोर्चा संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।
मुकुल सिंह आशा ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और पूरी निष्ठा के साथ दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प जताया।




