राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल...

हरदोई में गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग करते हुए खाद-बीज की माला पहन सड़कों पर उतरे सपाई

कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च, डीएपी की किल्लत और धान खरीद में अव्यवस्थाओं के खिलाफ राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (वेब वार्ता) गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने समेत किसानों की तीन प्रमुख समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता एवं समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने सोमवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। गले में डीएपी खाद और बीज के पैकेट की माला पहनकर तथा हाथों में गन्ना और धान के पौधे लेकर उन्होंने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और किसानों को तत्काल राहत देने की मांग की।हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि हरदोई सहित पूरे उत्तर प्रदेश का अन्नदाता किसान इस समय आर्थिक संकट और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और कृषि मजदूरी की कीमतों में लगातार वृद्धि से खेती की लागत कई गुना बढ़ गई है, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बुवाई के समय आवश्यक कृषि संसाधनों की उपलब्धता भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि गन्ने से तैयार होने वाले चीनी और एथेनॉल जैसे उत्पादों के बाजार मूल्य में भारी वृद्धि हुई है, लेकिन इसका समुचित लाभ गन्ना किसानों को नहीं मिल रहा है। किसानों की बढ़ती लागत और मेहनत को देखते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाना चाहिए।
डीएपी की किल्लत दूर करने और कालाबाजारी रोकने की मांग
रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि गेहूं, सरसों और आलू जैसी रबी फसलों की बुवाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है, लेकिन सहकारी समितियों और बाजारों में डीएपी खाद की किल्लत बनी हुई है। खाद के लिए किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने और खाद की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की।
धान क्रय केंद्रों पर पारदर्शी खरीद की उठाई मांग
सरकारी धान खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी और अव्यवस्थाओं के कारण किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। मजबूरी में किसान अपनी उपज बिचौलियों को औने-पौने दामों पर बेचने को विवश हैं। उन्होंने सभी सरकारी धान क्रय केंद्रों पर तत्काल पारदर्शी तरीके से तौल और खरीद शुरू कराने की मांग की।
सपा नेता ने कहा कि प्रदेश और जनपद के लाखों किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए तीनों मांगों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
ज्ञापन एवं प्रदर्शन के दौरान सुधीर गुप्ता मिन्ना, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, मंजू वर्मा, राहुल यादव, हिमांशु यादव, बृजेश यादव, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, रामदत्त गुप्ता, धर्मेंद्र यादव (दीपू), रविन्द्र सिंह, अनुज गुप्ता, विकास त्रिपाठी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, विकास गुप्ता, असलम गाजी, अंकुल यादव, मंजरुल शेख, राजवीर कुशवाहा, ललित दीक्षित, शिवम गुप्ता त्यागी, अमन मिश्रा, सुदेश कुमार, मानसिंह यादव, कौशल यादव, रामराज, हर्ष गुप्ता, सतेंद्र यादव, राजनीश वर्मा, अटल कुमार, धर्मेंद्र कुशवाहा, सर्वेश कुमार, आजम खां, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, शिवम गुप्ता, अभय सिंह, मोहित गुप्ता, दुर्गेश यादव, अमन गुप्ता, सुरेंद्र पाल सिंह, चंद्रशेखर वर्मा, मुकेश वर्मा, इसाक, अनिलेश यादव, अमित पाठक, मुनेंद्र यादव, अभिषेक, करण प्रताप, ध्रुव सिंह, अभी सिंह, कुलदीप यादव, सौरभ यादव, संदीप कुमार, रामगोपाल, मुकेश गुप्ता, अमित, देवेंद्र, भोलू, श्रवण कुमार, बृजेश, राजेंद्र, डॉ. आशुतोष बाजपेई, सुजल यादव, शशिराम यादव, रवि कुमार, आलोक, सतीश कुमार यादव, राहुल कुमार यादव, संजीत कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, बरसाती यादव, रूम सिंह और धर्म सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -