राष्ट्रीयअमित शाह ने पुणे में अजित पवार की...

अमित शाह ने पुणे में अजित पवार की प्रतिमा का किया अनावरण

पुणे, 16 नवंबर (वेब वार्ता)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने दो दिवसीय पुणे दौरे के दूसरे दिन सोमवार को स्व. अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण किया।

पुणे जिला परिषद की पहली मंजिल पर आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हुए।

समारोह के दौरान पुणे जिला परिषद के मुख्य प्रवेश द्वार का नाम भी अजित पवार के नाम पर रखा गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार काे आना था, लेकिन वे समारोह में नहीं आए पाए। उनकी जगह सांसद सुप्रिया सुले ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया

अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए नेहरू मेमोरियल हॉल में एक संक्षिप्त सभा हुई। इस दौरान उपस्थित नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत नेता को याद किया। यह कार्यक्रम को केवल एक श्रद्धांजलि समारोह के रूप में ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस कार्यक्रम को लेकर पुणे जिला परिषद परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -