लक्ष्मीकान्त पाठक
कछौना, हरदोई (वेबवार्ता)। बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, बघौली थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग से आगे बैंक ऑफ इंडिया के सामने यह हादसा हुआ। करीब 50 वर्षीय रामकली पत्नी सोनेलाल, निवासी ग्राम बंथरा अटवा कुर्सठ, थाना माधौगंज, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक संख्या जीजे 03 बीडब्ल्यू 6480 को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। इसके बाद सड़क से जाम हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। औ
तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम

- Advertisement -



