जापान यात्रा पर संस्थाओं के प्रमुखों व मंत्रियों के साथ सभी बैठकें, बातचीत ‘‘सकारात्मक’’ रहीं : मोहन यादव

- Advertisement -

टोक्यो, (वेब वार्ता)। जापान के निवेशकों के समक्ष राज्य की अपार संभावनाओं के जोरदार प्रदर्शन के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि विभिन्न संस्थानों के प्रमुखों और सरकारी मंत्रियों के साथ उनकी सभी बैठकें व चर्चाएं ‘‘सकारात्मक’’ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा कि मध्य प्रदेश में जापान के संगठनों के लिए सूचना औद्योगिकी (आईटी), शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रेलवे जैसे क्षेत्रों में व्यापक व्यावसायिक संभावनाएं और आकर्षक अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष सहयोग बढ़ाने की दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं। यादव जापान यात्रा के दूसरे दिन सेंसोजी मंदिर भी गए।

मुख्यमंत्री ने सुबह की शुरुआत दक्षिण एशिया समिति (कीदानरेन) के प्रमुख एवं ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन युजी फुकासावा के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों ने जापान और भारत के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के अवसरों की पहचान करने और विश्व प्रसिद्ध जापानी रेलवे प्रौद्योगिकी पर चर्चा की।

फुकासावा ने मध्य प्रदेश का दौरा करने और राज्य के साथ सहयोग के अवसरों की खोज करने में गहरी रुचि व्यक्त की, जो अग्रणी वैश्विक कंपनियों के लिए एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में खुद को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहा है।

यादव ने एएंडडी मेडिकल के निदेशक दाइकी अराई के साथ विस्तृत चर्चा की। कंपनी राज्य में एक विनिर्माण सुविधा स्थापित करने की इच्छुक है, संभवतः यह इसी वर्ष किया जाएगा। उन्होंने जापान के संसदीय उप-विदेश मंत्री हिसाशी मात्सुमोतो के साथ भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने और राज्य स्तर पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। यह बैठक विदेश मंत्रालय में हुई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव की जापान यात्रा पिछले वर्ष शुरू किए गए ‘मध्य प्रदेश में निवेश’ अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 24 और 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश’ – वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025 में सम्पन्न होगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img